pc-ndtv raj
राजस्थान के झालावाड़ से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसके बारे में जानकर ही आपकी रूह काँप उठेगी। इस घटना के बारे में जानकर लोगों में आक्रोश है। दरअसल 17 साल की लड़की के साथ मंगलवार रात को 9 लोगों ने गैंगरेप किया। वह अपनी सहेली की शादी में गई थी और उसके साथ ऐसी घटना हो गई।
जानें क्या हुआ...
मीडिया रिपोटर्स के अनुसार झालावाड़ के अकलेरा थानाधिकारी ने जानकारी दी कि ये घटना मंगलवार को 11.30 बजे हुई। कुछ घंटों बाद वह बुधवार को सुबह अपने घर आई और आपबीती परिवार वालों को बताई जिसे सुनकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिवार वालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। सभी नौ आरोपी पीड़िता के परिचित हैं और उसी गांव के रहने वाले हैं।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता रात करीब 10 बजे सहेली की शादी में जाने के लिए निकली। रात करीब 11.30 बजे वह शादी समारोह स्थल से बाहर आई और शौच के लिए खेत में गई। इसी दौरान 9 लड़कों ने जबरन उसे पकड़ लिया।
घंटों किया रेप
पीड़िता को जबरन पकड़ने के बाद आरोपी उसे एक ऐसी जगह ले गए जो एकदम सुनसान थी। इसके बाद उन्होंने बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों की उम्र 20 साल के आसपास है। पीड़िता जब देर रात तक घर नहीं लौटी तो परिवार के लोगों को लगा कि शायद वह सहेली की शादी में ही रुक गई होगी। आरोपियों ने नाबालिग के साथ 6 घंटे से अधिक समय तक गैंगरेप किया। इसके बाद आरोपियों ने उसे वहीं छोड़ दिया और भाग खड़े हुए। इस दौरान नाबालिग बेहोश हो गई। उसे जब होश आया तो वह घर लौटी। उसने अपने माता-पिता को घटना के बारे में बताया। पीड़िता सुबह करीब 6.30 बजे अपने परिवार के सदस्यों के साथ थाने पहुंची और उसने सभी नौ आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
You may also like
जाति जनगणना सामाजिक न्याय का आधार, विपक्ष का दबाव का दावा झूठा : नित्यानंद राय
जब भरी सभा में औरंगजेब को वेश्या ने दुत्कारा.. हिंदू तवायफ की एक दहाड़ से कांप गया था मुग़ल बादशाह 〥
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 18 महीने का डीए एरियर, जानिए कब मिलेगा पैसा
सलूंबर में अवैध बांग्लादेशी नागरिक मिले, 27 हिरासत में
कृषि व्यापार को विकसित करने में चेंबर करेगा सहयोग : गटटानी